Lok Sabha Election: ‘एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी फ्लॉप फिल्म रिलीज की’, चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी फ्लॉप फिल्म रिलीज की है। कांग्रेस की इस फिल्म में दो डायलॉग हैं- पहला- मोदी जीत जाएगा तो तानाशाही आ जाएगी। दूसरा- मोदी जीत जाएगा तो आरक्षण चला जाएगा… ये ऐसा ही झूठ चलाते रहते हैं। लेकिन जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर उनके घोषणा पत्र में दिखाई दिया, लोगों ने पढ़कर निकाला तो कांग्रेस का असली चेहरा, उनका हिडेन एजेंडा देश को पता चल गया। अब इनकी एक-एक कर सारी सच्चाई देश के सामने आने लगी है।

Elite institute 12 22Scope News

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस, दलितों का, पिछड़ों का, आदिवासियों का हक छीनने का षड्यंत्र लंबे समय से कर रही है। 2011 में कांग्रेस की केंद्र सरकार धर्म के नाम पर आरक्षण देने का एक नोट कैबिनेट में लेकर आई थी। इस कैबिनेट नोट में कहा गया था कि OBC समाज को जो 27% आरक्षण मिलता है, उसका एक हिस्सा काटकर, मजहब के नाम पर दिया जाएगा। कांग्रेस का इरादा है कि OBC का आरक्षण छीन कर उनके खास पसंद वालों को दिया जाएगा।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, नए...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए।...

Jamtara Hospital Death Protest: गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में...

Jamtara Hospital Death Protest: गुरुवार को जामताड़ा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो...

Chaibasa Treasury Scam: 26 लाख की अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय...

चाईबासा ट्रेजरी घोटाले की CID जांच में राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम सामने आया है। एसपी कार्यालय के DDO कोड के दुरुपयोग से...