Advertisment

धनबाद में ACB का एक्शन, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

धनबाद. ब्लॉक एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए धनबाद एसीबी (ACB) की टीम ने संवेदकों से घुस लेने वाले बलियापुर प्रखंड कार्यालय के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे को तीस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों ट्रैप कर लिया।

धनबाद में ACB का एक्शन

बता दें कि, बलियापुर भिखराजपुर के ही ठेकेदार मोहम्मद इरशाद से उक्त कोऑर्डिनेटर ने 5 लाख रुपये की लागत से बिछाये गये पेवर ब्लॉक का बिल पास कराने को लेकर घूस मांगा था। प्रमाण के तौर पर संवेदक ने इसकी सूचना प्रमाण के साथ धनबाद एसीबी को दी और कार्रवाई के तहत गिरफ्तारी हुई।

Cesto mart add 27 22Scope News

मामले में एसीबी एसपी सहदेव साव ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी किसी कार्य की एवज में उनसे घूस की मांग करता है तो इसकी शिकायत बगैर डरे ACB कार्यालय में करें। उनकी शिकायत पर कार्रवाई होगी और उनका रुका हुआ काम भी पूरा होगा। इस मामले में उपलब्ध साक्ष्य एवं अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पर्दे के पीछे छिपे पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

राजकुमार जायसवाल और सचिन सिंह की रिपोर्ट

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...