ईसीएल से मिले एंबुलेंस को डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

शिकारीपाड़ा (दुमका) : शिकारीपाड़ा तथा काठी कुंड प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अपने सीएसआर फंड से ईसीएल कंपनी ने दो एंबुलेंस दिए हैं. शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में एक समारोह आयोजित कर उपायुक्त दुमका ने आज हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया. इसके पूर्व समारोह में पहुंचे उपायुक्त दुमका तथा ईसीएल कंपनी के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

युवाओं को प्रशिक्षण देगी ईसीएल कंपनी

अंचलाधिकारी शिकारीपाड़ा राजू कमल ने क्षेत्र के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने हेतु कंपनी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा. ईसीएल कंपनी के जीएम ने अपने संबोधन में कहा कि निकट भविष्य में कंपनी की ओर से इस क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भुवनेश्वर भेजा जाएगा. 6 माह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूरा खर्च और अभ्यर्थियों के आने-जाने और खाने-पीने का खर्च कंपनी उठाएगी. प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं को नौकरी देने का उद्यम करेगी.

क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा- डीसी

उपायुक्त दुमका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी की ओर से मिले एंबुलेंस सेवा से अब दूरदराज के ग्रामीणों महिलाओं बच्चों समेत अन्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सकेगी. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा. बताते चलें कि विगत कल ही शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अमर पानी गांव के एक महिला को खाट में टांग कर ग्रामीणों द्वारा 2 किलोमीटर तक पहुंचाया गया तब उसकी जान बच सकती थी.

कार्यक्रम में नहीं शामिल हुईं विधायक नलिन सोरेन

हालांकि इस कार्यक्रम में शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक नलिन सोरेन उपस्थित नहीं हुईं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीएम सीएसआर ईसीएल एवं जीएमएसपी माइंस चित्रा ईसीएल तथा अन्य अतिथि गण शामिल हुए.

ग्रामीणों ने उपायुक्त और जीएम का किया घेराव

उपायुक्त दुमका तथा जीएम ईसीएल के द्वारा एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद स्थानीय पूर्वी क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं ने उपायुक्त तथा जीएम को घेर लिया और उनसे क्षेत्र में कोल कंपनी के द्वारा किसी भी प्रकार के कार्य या सेवा देने का विरोध किया. विरोध करते हुए ग्रामीण युवाओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी. नारा लगाया कि ना जान देंगे ना जमीन देंगे और किसी भी कंपनी को इस क्षेत्र में कोलियरी के लिए जगह नहीं देंगे. हालांकि इस बीच उपायुक्त दुमका तथा अन्य पदाधिकारी अपनी गाड़ी में बैठकर निकल चुके थे.

रिपोर्ट : आशिष वर्णवाल

मैथन स्थित टोल प्लाजा का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्थानीय लोगों को सुविधा देने का दिया निर्देश

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...