बेतिया सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बेतिया सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बेतिया : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न हाट-बाजारों, गांवों एवं पंचायतों में भ्रमण करते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

यातायात नियमों का ईमानदारी से करे पालन, प्रत्येक नागरिक का है नैतिक दायित्व

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, शराब पीकर वाहन न चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन कर हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की सहायता अवश्य करें। समय पर की गई मदद किसी की जान बचा सकती है। साथ ही उन्होंने एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

जिले भर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चालू 

जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री रितु रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में 7 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवधि में जिले भर में जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार अभियान एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

गाड़ी चलाते वक्त ना करे लापरवाही

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। शपथ के अंतर्गत सभी ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, बिना सीटबेल्ट चारपहिया वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने तथा अपने परिवार व समाज के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े :  उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में राज्य के इन्क्यूबेशन सेंटर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित, दिशा-निर्देश जारी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...