गोपालगंज में आग ने बरपाया कहर, 100 घर जले, एक व्यक्ति झुलसा

गोपालगंज: बिहार में गर्मी और आग दोनों ही कहर बरपा रहा है। गुरुवार को पटना और दरभंगा समेत अन्य जिलों में भीषण अगलगी में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। इधर शुक्रवार को भी आग का तांडव जारी रहा और गोपालगंज में भीषण अगलगी में करीब 100 घर जल गए। घटना कटेया प्रखंड के धरहरा मेला व ओझवलिया गांव की है जहां शुक्रवार की दोपहर गैस सिलिंडर ब्लास्ट से आग लग गई। आग ने भयानक रूप ले लिया और अपना कहर बरपाया।

अगलगी में करीब एक सौ घर जल गया। वहीं आग बुझाने के क्रम में एक व्यक्ति झुलस गया जबकि करीब दो दर्जन बकरी और 10 मुर्गी भी जल गई। झुलसे युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अगलगी की घटना से पुरे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के इलाकों से लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि धरहरा मरला गांव के चंवर में आग लग गई, लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गांव के दलित बस्ती में पहुँच गई। दलित बस्ती में घरों में रखे सिलिंडर आग की वजह से ब्लास्ट होने लगे और आग भड़कती रही। घटना में सभी घरों में रखे कपडे, अनाज समेत अन्य सभी सामान भी जल कर राख हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

हालांकि इस दौरन दमकलकर्मियों को स्थानीय लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। लोगों ने दमकलकर्मियों पर देर से आने का आरोप लगाया वहीं दमकलकर्मियों का कहना था कि कई जगहों पर आग लगी थी, सभी गाड़ियां उधर आग बुझाने गई थी। फ़िलहाल घटनास्थल पर हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

मुजफ्फरपुर में CONGRESS प्रत्याशी का विरोध कर रहे अपनी ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष पर…

100 100 100 100

100

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...