गोपालगंज Court Campus में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात समेत 2 को लगी गोली, अपराधी…

गोपालगंज: राज्य में अपराधियों का मनोबल आजकल सातवें आसमान पर देखा जा रहा है। अपराधी आये दिन बेख़ौफ़ हो कर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे कर पुलिस को चुनौती देते हैं और पुलिस बस कड़ी कार्रवाई के दावे करते रह जाती है। ताजा मामला है गोपालगंज से जहां गोपालगंज कोर्ट परिसर में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में एक कुख्यात कैदी समेत दो को गोली लग गई जिससे दोनों घायल हो गया। दोनों घायलों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। गोपालगंज कोर्ट परिसर में गोलीबारी में गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव निवासी कुख्यात विशाल समेत एक अन्य व्यक्ति को गोली लग गई।

3 8 22Scope News
गोलीबारी में घायल दोनों व्यक्ति

फायरिंग के वक्त मौके पर हड़कंप मच गया। आननफानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीँ घटना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी।

मामले में गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई जिसमें विशाल सिंह नामक कुख्यात के कान में गोली लगी है। इसके अलावे एक अन्य व्यक्ति के पेट में गोली लगी है। दोनों ही घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि गोलीबारी करने वाले अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि कुख्यात विशाल सिंह को बीते 2023 के मार्च में एसटीएफ ने पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार किया था जिसके बाद वह गोपालगंज जेल में बंद था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  क्या PM Modi के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं गिरिराज सिंह? बिहार से शुरू अभियान…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Court Campus Court Campus Court Campus Court Campus

Court Campus

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...