गोपालगंज में पुलिस वाहन सड़क हादसा में 3 पुलिसकर्मी की मौत, कई जख्मी

गोपालगंज: चुनाव ड्यूटी में गोपालगंज से सुपौल जा रहे पुलिसकर्मियों के बस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हैं। जख्मी पुलिसकर्मियों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य का इलाज गोपालगंज में चल रहा है।

घटना गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा स्थित एनएच 27 की है। घटना में मृतक पुलिस जवान की पहचान सिपाही अशोक कुमार उरांव, पवन महतो और दिग्विजय कुमार के रूप में की गई जबकि गंभीर रूप से जख्मी में धीरज कुमार, सुधीर कुमार और महेश कुमार पाल हैं। मामले गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि तीन बसों से पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में सुपौल जा रहे थे।

इसी दौरान बस बरहिमा मोड़ के पास रुकी थी तभी एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दो अन्य पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी के परिजन को अनुकंपा के आधार पर नौकरी और अनुदान राशि मुहैया कराई जाएगी।

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पुनपुन में JDU नेता सौरभ के घर पहुंच राजू दानवीर ने की एसआईटी जांच की मांग

3 3 3

3

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...