‘विपक्ष गलतफहमी में जी रहा है की हम जीतेंगे’

328
'विपक्ष गलतफहमी में जी रहा है की हम जीतेंगे'
Advertisment

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह लोग गलतफहमी में जी रहे हैं कि हम जीत रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि करोड़ों रुपया लगाकर इन लोगों को जो स्क्रिप्ट लिख कर दिया जाता है। वही स्क्रिप्ट यह लोग पढ़ लेते हैं। एक देश के शहजादे हैं और एक बिहार के शहजादे हैं। उन्होंने कहा कि देश को सेवक चाहिए इन लोगों जैसा जमींदार नहीं चाहिए। यह लोग तो जमींदार लोग हैं और यह लोग गलतफहमी में जी रहे हैं। देश और राज्य की जनता कभी इन लोगों को वोट नहीं करेगी।

Advertisment

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार का भाईचारा वाला गठबंधन है इंडी गठबंधन – विजय कुमार सिन्हा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Advertisement