भ्रष्टाचार का भाईचारा वाला गठबंधन है इंडी गठबंधन – विजय कुमार सिन्हा

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज प्रेसवार्ता किया। उन्होंने कहा कि अब हम सभी लोकतंत्र के पावन पर्व में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्ष मां भारती के संतानों के उत्थान और कल्याण के लिए मनोयोग से काम किया है। प्रधानमंत्री ने ठहरी हुई विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने विरोधियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सही अर्थो में भ्रष्टाचार का भाईचारा वाला गठबंधन इंडी गठबंधन है।

भाजपा मीडिया सेंटर मे आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि एक दिन पहले हम सभी ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारा का डेली शॉप देखा। सभी लोग अपने भ्रष्टाचार को सही साबित करने मे जुटे थे। सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ‘भ्रष्टाचार हटाओ, मगर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि ‘भ्रष्टाचारी को लाओ। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे कितने भी हमले कर लें, प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है, और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।

विजय कुमार सिन्हा ने गठबंधन पर कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो इलु-इलू कर रही है लेकिन पंजाब में ‘हम आपके हैं कौन’ हो रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इनकार कर रहे हैँ। ये रामचरितमानस और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता कहते थे कि मैं कट्टर ईमानदार हूं, वे कट्टर बेईमान तो बन ही गए, साथ ही कट्टर भ्रष्टाचारियों और कट्टर घोटालेबाजों के भी साथ जाकर खड़े हो गए। जिस पार्टी के नेता कहते थे कि मैं तो आम आदमी हूं, यो आज कोर्ट में कह रहे हैं कि मुझे रिमांड में क्यों लिया, मैं तो मुख्यमंत्री हूं। जो अन्ना के शरण में थे, वे लालू, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी की शरण में आ गए हैं।

विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री रहते हुए घोटाले में दोषी साबित होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं, वे आज भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की बात कह रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने सवाल करते हुए कहा क़ि कांग्रेस बताये कि इनकम टैक्स ने जो नोटिस दिया है, वह सही है या गलत? आपने टैक्स चोरी की या नहीं? कांग्रेस बताये कि उसने समय पर इनकम टैक्स फाइल क्यों नहीं की? आय को कम करके क्यों बताया?

पत्रकारों के रोहिणी के सारण से चुनाव लड़ने पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का तंज कसते हुए कहा क़ि लालू प्रसाद सारण की बेटी ऐश्वर्या के साथ कब न्याय करेंगे। उन्होंने कहा क़ि आज उन्हें रोहिणी क़ी चिंता है लेकिन ऐश्वर्या की नहीं। उन्होंने कहा कि सारण क़ी जनता उसका बदला इस चुनाव मे जरूर लेगी। इस प्रेसवार्ता मे प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता कुंतल कृष्ण, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू और मीडिया पैनलिस्ट नीरज कुमार मौजूद रहे। विजय कुमार सिन्हा 

यह भी पढ़े : दिल्ली से पटना लौटे विजय कुमार सिन्हा, तेजस्वी पर किया हमला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार गौतम की रिपोर्ट

विजय कुमार सिन्हा

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...