विजय सिन्हा ने कहा- खुद को नहीं सुधारा तो राजनीति से विलुप्त हो जाएगा विपक्ष

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज यानी सोमवार को विपक्ष पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जनता पर अपना प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह विफल रहे इंडी गठबंधन के नेता अब अराजकतावादी हथकंडे अपनाने पर उतर आए हैं। इन तमाम हथकंडों की योजना इन्होंने एक जून को दिल्ली में बैठकर बनाई है। विजय सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद राजनीति से विपक्ष विलुप्त हो जाएगा।

GOAL Logo page 0001 2 22Scope News

आम चुनाव की घोषणा के बाद से ही देश में पीएम मोदी के पक्ष में जबरदस्त लहर – विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि आम चुनाव की घोषणा के बाद से ही देश में पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में एक जबर्दस्त लहर थी। जनता से पूरी तरह कटे इंडी गठबंधन के ये सत्ता-सामंत जब ‘चुनावी पर्यटन’ पर निकले तो इन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा हो गया। इसलिए शुरुआत से ही गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी और विभाजनकारी नैरेटिव के साथ ये लोग चुनाव प्रचार की औपचारिकता पूरी करने में जुटे रहे। अब जब चुनाव सम्पन्न हो चुका है, सभी अनुमानों में एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश की दिशा स्पष्ट हो गई है तो ये लोग महज ‘विरोध के लिए विरोध’ करने की जुगत में लग गए हैं।

गरीब, युवा, किसान और महिलाओं ने मोदी के पक्ष में अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया – डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने सिन्हा ने कहा कि विभिन्न स्वतंत्र एजेंसियों ने चुनाव के बाद जो आंकड़े जारी किए हैं उनसे यह साफ है कि गरीब, युवा, किसान और महिलाओं ने मोदी के पक्ष में अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया है। एनडीए को इस बार पुरुषों की तुलना में दो प्रतिशत अधिक मत महिला मतदाताओं से प्राप्त हुए हैं। विपक्ष द्वारा अगड़े-पिछड़ों के विभाजन का भरपूर प्रयास किये जाने के बावजूद मोदीजी को पूरे देश में करीब 50 प्रतिशत पिछड़े वर्ग का, इतने ही दलित मतदाताओं का और 50 प्रतिशत से अधिक आदिवासी समाज का मत मिला है। इसलिए इंडी गठबंधन के नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि ‘सबका साथ सबका विकास’ के लक्ष्य को जमीन पर उतार कर मोदी केवल चुनाव ही नहीं देश का दिल जीतते हैं।

इंडी गठबंधन के राजनीतिक सरगनाओं के सारे मंसूबे हो ही जाएंगे धराशायी 

सिन्हा ने कहा कि आज तो इंडी गठबंधन के राजनीतिक सरगनाओं के सारे मंसूबे धराशायी हो ही जाएंगे। लेकिन महज चुनाव जीतने के लिए देश की संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाकर उन संस्थाओं जनता में अविश्वास फैलाने की राष्ट्रविरोधी प्रवित्तियों पर इन्होंने लगाम नहीं लगाई तो जल्द ही ये राजनीति के मैदान से विलुप्त हो जाएंगे।

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा का हमला, कहा- भ्रष्टाचार, आतंकवाद और उग्रवाद का पोषक है RJD

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...