ममता बनर्जी संदेशखाली को लेकर टेंशन में, चुनाव आयोग पहुंची तृणमूल, मुख्य आरोपी के एक और करीबी से पूछताछ जारी

डिजीटल डेस्क : ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव के दौरान भी संदेशखाली का मसला गरमान से खासे टेंशन में हैं। ऐन दूसरे चरण के मतदान के दिन संदेशखाली में सीबीआई और एनएसजी की कार्रवाई से घबराई तृणमूल कांग्रेस ने इस चुनावी मौसम में ऐसी कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। ईडी ने संदेशखाली प्रकरण में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख के एक और करीबी हाजी सिद्दीक मोल्ला को तलब किया है। हाजी से सीजीओ कांप्लेक्स में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि हाजी के बारे ईडी को पुख्ता जानकारी मिली है कि संदेशखाली के मुख्य आरोपी पूर्व तृणमूल नेता के बेहिसाब बेनामी संपत्ति के मामले में यह भी बराबर का सहयोग रहा है।

ममता की पार्टी ने चुनाव आयोग से कहा- सीबीआई एक्शन का चुनाव पर पड़ेगा असर

ममता बनर्जी के संदेशखाली मामले में ऐन चुनाव के दिन सीबीआई की कार्रवाई से बढ़े टेंशन को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। तृणमूल ने चुनाव के दौरान तलाशी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा कि इसका राज्य में हो रहे लोकसभा चुनाव पर असर पड़ सकता है। सीबीआई ने बीते शुक्रवार को ही संदेशखाली में टीएमसी नेता शेख शाहजहां के करीबी के घर पर छापामारी की है। इस छापामारी में बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद मिले। सीबीआई ने बताया कि सभी हथियार विदेशी हैं। तलाशी में मुख्य आरोपी शाहजहां के करीबी के घर से 348 राउंड गोलियां, चार अत्याधुनिक विदेशी तमंचे, तीन देशी बंदूकें, बम बनाने के मसाले बरामद हुए हैं। बाद में एनएसजी के कमांडो ने भी बंद घर व उसके आसपास इजरायली रोबोट की सहायता से तलाशी अभियान चलाया। एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के बम निरोधक और खोजी दस्ते ने विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से एकत्रित करने के बाद उसे निष्क्रिय कर दिया। घटनास्थल पर के एनएसजी कमांडो व सीआरपीएफ के जवानों ने भी तलाशी अभियान चलाया।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...