‘कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल को देख चुकी है जनता’

पटना : कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर बीजेपी के सांसद व पाटलिपुत्र संसदीय सीट से एनडीए के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। रामकृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक केंद्र और राज्य में शासन किया है। कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में देश का क्या हाल है लोग देख चुके हैं। 60 साल के शासनकाल में लूट, आतंकवाद, नक्सल और भ्रष्टाचार से देश परेशान था।

GOAL Logo page 0001 6 22Scope News

सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में भारत को इस समस्या से बाहर निकाला है। मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण देश अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंचा है। कांग्रेस की चालाकी है देश के लोगों की कमाई को लूटना चाहती है। कांग्रेस सिर्फ मुसलमान को आम लोगों का हक देने की तैयारी में है। नरेंद्र मोदी की हर योजना गरीबों के विकास करने के लिए है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अल्पसंख्यकों को लाभ देने की बात कही थी।राजद को अगर हिम्मत है तो इस बात को खंडन करके दिखाएं। मोदी सरकार की हर योजना देश के सभी समुदाय और धर्म के लोगों के लिए है।

बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच का समर्थन राजद कर रही है। यह दोनों पार्टियों मिलकर देश को बर्बाद करना चाहती है। भाजपा अपने काम सोच और नीति के बल पर जनता से वोट मांग रही है। 400 पार का लक्ष्य को कोई रोक नहीं सकता है। एनडीए बिल्कुल 400 पर होगा। लोगों की विरासत की कमाई पर भी टैक्स लगेगा यह कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक देश को कुछ दिया नहीं है ना आगे देगी।

यह भी पढ़े : ‘अगर जेपी, लोहिया व कर्पूरी ने परिवारवाद किया होता तो लालू का राजनीतिक जन्म नहीं होता’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...