सम्राट ने कहा- कांग्रेस सनातन व संतान विरोधी

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा बाहर आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी तो हैं ही, संतान विरोधी भी हैं। उन्होंने कहा कि जिन्न बोतल से बाहर आ गया है और देश की जनता कांग्रेस के मंसूबे को अब अच्छी तरह से पहचान गई है।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

चौधरी ने कहा है देश की विरासत पर कांग्रेस की कुदृष्टि है। पित्रोदा का बयान और कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादे भविष्य में हार्ड करेंसी के बेस को ध्वस्त कर भारतीय अर्थव्यवस्था को चौपट करने का बड़ा राजनीतिक षडयंत्र है। कांग्रेस की साजिश देश के वेल्थ क्रियेटर का मनोबल तोड़ना, देशवासियों के संचित धन, सम्पत्ति को हथिया कर घुसपैठियों के बीच बांटना और तुष्टिकरण के जरिए वोटबैंक को साधना है।

उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान विदेशी शक्तियों से प्रेरित हैं। पित्रोदा ने अमेरिका के इनहेरिटेंस (उत्तराधिकार) टैक्स की चर्चा कर कांग्रेस के खतरनाक इरादे का संकेत दिया है। यानी अब कांग्रेस किसी को उसके माता-पिता से मिलने वाली सम्पत्ति पर भी टैक्स लगाएगी। जिस तरह से अमेरिका में अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है, उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को जबकि 55 फीसदी संपत्ति पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है, भारत में भी कांग्रेस वैसा ही करना चाहती है। राहुल गांधी के मेंटर सैम पित्रोदा ने दरअसल कांग्रेस के इस हिडेन एजेंडा को ही उजागर किया है।

चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने ठीक कहा है कि ‘कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी’ जारी रहेगी। कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्ष सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस की विदेशी मानसिकता और सनातन विरोध को दर्शाता है। कांग्रेस के इस तरह के खतरनाक इरादे से देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

हिंदू सेवा समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को किया सम्मानित

हिंदू सेवा समिति बिहार के अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया। अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम 2024 के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी शामिल नहीं हो सके थे। आज उन्हें स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर समिति के महामंत्री दीपक बिहार व भाजपा प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता उपस्थित रहे।

Samrat Chaudhary 1 1 22Scope News
हिंदू सेवा समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को किया सम्मानित

यह भी पढ़े : सम्राट का लालू पर हमला, कहा- बिहार के बच्चे-बच्चे लोग जानते हैं परिवार है भ्रष्टाचारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...