भोजपुरी अभिनेत्री Annapurna की संदिग्ध मौत, 2 नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी

भागलपुर : भागलपुर जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में भोजपुरी अभिनेत्री Annapurna उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जोगसर पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई है। मौके से गले में लगा साड़ी का फंदा और मोबाइल समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है।

परिजनों के मुताबिक, उसने भोजपुर, हिंदी समेत कई फिल्मों और सीरीयल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम कर चुकी है। मरने से पहले भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी हम अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। इधर, जोगसर पुलिस के मुताबिक, शाम में उन लोगों को सूचना मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी की है।

भोजपुरी अभिनेत्री Annapurna की संदिग्ध मौत –

जानकारी मिलते ही थानेदार कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर पहुंचे फ्लैट में पहुंचने पर अमृता का शव एक बेड पर पड़ा हुआ था पुलिस ने जब जानकारी ली तो परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे उसकी बहन अमृता के कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसके फंदे से चाकू से काटर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया यह देख वे लोग उसे वापस फ्लैट लेकर आ गए।

परिजनों ने बताया कि घर में कुछ दिनों पूर्व अमृता की बहन वीणा की शादी थी लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर से अचानक क्या हुआ किसी को समझ नहीं आ रहा है।

उन लोगों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं। बहन के मुताबिक, अमृता करियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी। उसने कई सीरीयल समेत अन्य फिल्मों में भी रोल किया था।

हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है। इसको लेकर वह काफी उत्साहित भी थी। थानेदार ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच होगी। भोजपुरी अभिनेत्री Annapurna भोजपुरी अभिनेत्री Annapurna भोजपुरी अभिनेत्री Annapurna 

यह भी पढ़े : गोपाल मंडल का विवादित बयान, कहा- दारू व लड़की के शौकीन है भागलपुर SP

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Online Medicine Sale Protest: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज...

 ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने बुधवार को बंद का आह्वान किया है। रांची में प्रदर्शन और मार्च...

Stray Dog Rules: सुप्रीम कोर्ट सख्त, खतरनाक और रेबीज संक्रमित आवारा...

सुप्रीम कोर्ट ने रेबीज संक्रमित और खतरनाक आवारा कुत्तों को यूथेनेशिया की अनुमति दी। अदालत ने कहा कि लोगों को भयमुक्त जीवन जीने का...

JSSC Teacher Recruitment Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, बची सीटों पर रिजल्ट...

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती मामले में राज्य सरकार और JSSC को नियमावली के अनुसार बची सीटों पर रिजल्ट जारी करने...

JAC Supplementary Exam 2026: जुलाई तक होगी मैट्रिक-इंटर संपूरक परीक्षा, जल्द...

झारखंड में जैक की मैट्रिक और इंटर संपूरक परीक्षा जुलाई 2026 तक आयोजित हो सकती है। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया इसी माह शुरू...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आंधी-बारिश का खतरा, कई जिलों में...

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 20 से 25 मई तक कई जिलों में आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी, कुछ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img