Commercial Advertisment

कई मामलों में फरार SITAMARHI का कुख्यात सुरत से गिरफ्तार, स्वीकार की…

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती, लूट, गांजा तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में वांछित कुख्यात को सूरत से गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीतामढ़ी पुलिस ने सूरत से कुख्यात ऋतुराज उर्फ़ राणा को गिरफ्तार किया है। मामले में रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्षक को सूचना मिली थी कि कई कांडों में वांछित अभियुक्त राणा अभी सूरत में एक किराये के मकान में रह रहा है।

सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारियो के निर्देशानुसार सदर एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम ने सूरत में कुख्यात के ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी और कुख्यात को पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सीतामढ़ी पुलिस ने कुख्यात को सीतामढ़ी लाया है जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार कुख्यात ने वर्ष 2018 में शिवहर में पुलिस पर फायरिंग और मुजफ्फरपुर में दो डकैती, 2022 में सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में लूट समेत कई अन्य अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आपको बता दें कि कुख्यात राणा ने अपने स्कूल के दिनों में ही अपराध की दुनिया में पैर रखा था।

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद की मोनिका BPSC में थी महिला टॉपर, UPSC परीक्षा में भी गाड़ा सफलता का झंडा

SITAMARHI SITAMARHI SITAMARHI

SITAMARHI

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...

Ranchi Crime: घरेलू विवाद में खूनी खेल, दामाद ने पत्नी और...

 रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर...

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने...