Lok Sabha Election: इस दिन झारखंड आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, यहां करेंगे सभा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड आ रहे हैं। वे 3 मई और 4 मई को झारखंड में रहेंगे। इस दौरान 3 मई को वे चाईबासा में 3 बजे सभा करेंगे। वहीं 4 मई को पलामू में सुबह 9:30 बजे सभा को संबोधित करेंगे। 4 मई को ही वे गुमला के सिसई में 12:30 बजे जनसभा में भाग लेंगे।

वहीं इस लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 3 या 5 मई को झारखंड आ सकते हैं। यहां वे गुमला के बसिया में संभावित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी लोहरदगा प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में भी सभा को संबोधित करेंगे।

झारखंड में Lok Sabha Election

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

Elite institute 15 22Scope News

Garhwa Crime: सरकारी शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों के...

 गढ़वा के बड़गड़ थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक दीपक कुजूर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात...

Namkum Land Scam: नामकुम अंचल में जमीन म्यूटेशन गड़बड़ी की ACB...

 रांची के नामकुम अंचल में भूमि म्यूटेशन गड़बड़ी मामले में ACB ने प्रारंभिक जांच दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर...

Jharkhand Weather Update: अगले दो दिन झारखंड में भारी बारिश का...

 झारखंड में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। रांची समेत कई इलाकों में जलजमाव,...