Advertisment

विधानसभा चुनाव: 4 नवंबर को झारखंड आएंगे पीएम मोदी, यहां करेंगे चुनावी सभा

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी सभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को झारखंड आएंगे। वे यहां चाईबासा और गढ़वा में चुनावी सभा करेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि गृह मंत्री अमित शाह भी 3 नवंबर को धालभूमगढ़, सिमरिया और बरकट्ठा में चुनावी सभा करेंगे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव आयोग पर उंगली उठाना बंद करें। उन्होंने कहा कि झारखंड में लूट राज्य का अंत होगा। झारखंड में आज घोर अंधकार है। झारखंड में मां, बहन और बेटी अंधकार में है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर झारखंड को बचाना है तो दीपावली के बाद होने वाले चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को भारी से भरी मतों में वोट दें।

2 45 22Scope News

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी की सभा

उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के चाईबासा और गढ़वा में सभा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 और 3 नवंबर को झारखंड दौरे पर रहेंगे। 3 नवंबर को अमित शाह धालभूमगढ़, सिमरिया और बरकट्ठा में सभा करेंगे। शिवराज ने कहा कि झारखंड की रोटी, बेटी और माटी को बचाने का काम बीजेपी करेगी। बीजेपी की सरकार बनने के बाद हर महीने की 11 तारीख को माता-बहनों को 2100 रुपये प्रतिमाह दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर भाजपा अपना विस्तृत घोषणा पत्र जारी करेगी।

3 19 22Scope News

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

1 396 22Scope News

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...