गया में रेलकर्मी की हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए रची ये साजिश

गया. जिले में रेलकर्मी की हत्या कर पानी वाले हौज में शव को डालकर और शव के ऊपर नमक छिड़क कर साक्ष्य को छुपाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस थाना, रेल थाना और आरपीएफ़ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

गया में रेलकर्मी की हत्या

दरअसल, यह मामला गया शहर के इंस्पेक्टर रेलवे कॉलोनी के कर्मचारी आवास संख्या 416 की है। जिसमें अभियांत्रण विभाग के एक रेल रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा रहते थे। बताया जा रहा है कि संजय कुमार सिन्हा ट्रैकमैन पद पर कार्यरत थे, जो अपनी टीम के मेट भी थे। जिनका शव रेल कर्मचारी आवास के हौज से ढके हुए अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।

रेलवे सूत्रों की माने तो मृत रेलकर्मी ने 25 अप्रैल को ड्यूटी करने के बाद छुट्टी लेकर पटना चले गए थे। बताया गया कि पटना से लौटने के बाद उनकी हत्या सरकारी आवास में कर दी गई और लाश को आवास के ही पानी वाले हौज में बोरे में रखकर उस पर नमक छिड़क दिया गया। हत्या किस कारण से हुई और हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है। इसका पता पुलिस लगा रही है।

रेलकर्मी की हत्या

बताया जा रहा है कि संजय कुमार सिन्हा जब दो दिन से अपने काम पर नहीं जा रहे थे, तो इस बात का पता लगाने की कोशिश में सरकारी आवास पर कोई गया। जब आवास में खून के धब्बे और कुछ दुर्गंध लगी तो शक हुआ और इसके बाद बात फैल गई। इसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मृत रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा के बारे में लोगों ने बताया कि वे दो शादी कर रखे हैं। दोनों पत्नी से संतान भी हैं। संजय के बारे में लोगों का कहना था कि दोनों पत्नियों और उनके बच्चों की देखभाल किया करता था। स्थानीय लोगों के अलावा उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों की मानें तो संजय कुमार सिन्हा शराब के काफी शौकीन थे। एक बार शराब सेवन करने के मामले में हिरासत में जा चुके थे।

Jharkhand Ration Card: राशन कार्ड बनवाने से पहले पूरे करें 6...

 झारखंड में नया राशन कार्ड बनवाने या सदस्य का नाम जोड़ने के लिए 6 दस्तावेज और हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर जरूरी किया...

Ranchi Crime: रॉक गार्डन के पास दिनदहाड़े CCL कर्मी का अपहरण,...

रांची के रॉक गार्डन के पास बाइक सवार CCL कर्मी मोहित कुमार सिन्हा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो घंटे में...

Rahul Gandhi Jharkhand Visit: नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे...

राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे। खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों से PESA नियमावली पर संवाद और रांची...