मुंगेर : बिहार के मुंगेर से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। चोरी की नीयत से रेलवे क्वार्टर में घुसे दो चोरों में से रेलकर्मी की पत्नी ने बहादुरी दिखाते हुए चोर का विरोध किया। विरोध के कारण चोर ने महिला पर गोली चलाई। पीठ पर गोली लगने के कारण महिला जख्मी हुई। हल्ला करने पर अगल-बगल कॉलोनी वाले पहुंच महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शक के आधार पर एक को हिरासत में लिया।
पूरा मामला जमालपुर थाना क्षेत्र दौलतपुर रेलवे कॉलोनी का है। जहां रेलकर्मी आलोक कुमार अपनी पत्नी कुमारी सीमा और तीन बच्चों के साथ रह रहे थे। पति आलोक किसी काम को लेकर बाहर गए हुए थे। उसी बीच आज यानी शुक्रवार की तड़के सुबह लगभग तीन बजे दो चोर चोरी की नियत से क्वार्टर का दीवार फांद उसके घर में घुसघर के अंदर कमरे में गोदरेज को खोलकर सोने चांदी के आभूषण लेने लगा।
बता दें कि गोदरेज खोलने की आवाज सुन रेलकर्मी की पत्नी कुमारी सीमा जाग दूसरे कमरे में गई जहां चोर चोरी कर रहा था। जिसके बाद महिला ने बहादुरी दिखते हुए उस चोर का विरोध किया जिसे चोर भागने लगे। पर महिला ने उसे दौड़ा के गेट के बाहर पकड़ लिया। पर तब तक चोर के एक अन्य सहयोगी ने उस पर एल गोली चला दिया जिसमें महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। गोलीबारी की घटना के बाद दूसरे रूम में सोई महिला के दस वर्षीय पुत्री पीहू कुमारी शोर मचाई तो आसपास के लोग दौड़े। चोर लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिसके बाद लोगों ने महिला को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।
घायल महिला का कहना है कि चोरी के नियत से दो अपराधी घुसे थे। जिसमें से एक को उसने पकड़ लिया पर दूसरे चोर ने उसे गोली मार दी। वहीं निजी नर्सिंग होम मुंगेर इमरजेंसी के डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि गोली अभी महिला के अंदर फंसा हुआ है पर वह खतरे से बाहर हैं। वहीं सूचना में जांच करने पहुंची जमालपुर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत ने बताया कि चोरी का विरोध करने पर चोरों ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना में महिला ने चोरों के द्वारा कुछ जेवरात सहित मोबाइल ले जाने बात कही है। शक के आधार पर एक अपराधी को पकड़ पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट


















