गिरिडीह,जमशेदपुर,धनबाद और रांची सीट पर आज से नामांकन,25 मई को मतदान

रांची: धनबाद जमशेदपुर और गिरिडीह सीट पी आज से नामांकन प्रिक्रिया प्रारंभ हो रहा है। इसको लेकर अधिसूचना सोमवार को जारी होगी।

यहां प्रत्याशी छह मई तक नामांकन पत्र भर सकते हैं। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और प्रत्याशी 9 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

इन चारों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। उधर, पहले चरण में नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है। सोमवार को चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीट की भी तस्वीर साफ हो जाएगी कि इन सीटों पर कुल कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इन सीटों पर 13 मई को मतदान होना है। वहीं दूसरे चरण में राज्य में 20 मई को वोटिंग होगी। इसके लिए चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया चल रही है।

यहां तीन मई तक नामांकन होगा। राज्य में पिछली बार की तरह इस बार भी 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान हो रहा है।

अंतिम चरण में एक जून को राजमहल, गोड्डा और दुमका में वोटिंग होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...