बेतिया के सिसवा में भीषण आग, 80 घर जलकर खाक

बेतिया : सिसवा में भीषण आग – बेतिया जिला के जोगा पट्टी प्रखंड के के अंतर्गत सिसवा मंगलपुर पंचायत में भीषण आग लगी है। जिससे 80 घर जलकर राख हो गया। साथ ही लोगों का करोड़ों का संपत्ति जल गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मवेशी में बकरी, गाय और भैंस जलकर स्वाहा हो गई। आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आपको बता दें कि घर में रखा कपड़ा, अनाज और पैसा जल कर राख हो गया। पलंग और बर्तन भी जल गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण गांव में घंटों अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।

सिसवा में भीषण आग – किराने की थोक दुकान में लगी भीषण आग

बेतिया जिले के नरकटियागंज के एसएसबी कैंप के बगल में एक किराने की थोक दुकान में भीषण अगलगी की घटना घटी है। इस अगलगी में करीब 20 से 25 लाख की क्षति की आशंका जताई गई है। आग सुबह करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से लगी। आग लगने से आसपास भगदड़ मच गई। आग बुझाने के क्रम में तीन फायर कर्मी भी झुलस गए हैंl फायर कर्मियों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित अरविंद बरनवाल ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी।

किराने की थोक दुकान में लगी भीषण आग
सिसवा में भीषण आग

यह भी पढ़े : बेतिया में आपस में भिड़ गए दो बस के कर्मी, यात्री बैठाने को लेकर हुआ था विवाद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...