पश्चिम चंपारण में जले 250 घर, दो की झुलस कर मौत

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में आग ने भीषण तांडव मचाया जहां अगलगी में करीब 250 घर जल कर राख हो गए तो दो लोगों की मौत भी हो गई। घटना पश्चिम चंपारण के ठकराहा की जगीराहा हरिजन बस्ती की है जहां सोमवार की दोपहर आग लग गई। अगलगी में गैस सिलिंडर फटने से दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब दो दर्जन से अधिक मवेशी की जल कर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान राजेंद्र राम और दीपक राम के रूप में की गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि स्थानीय लोग आग बुझाने कर पा रहे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने आग पर कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। गैस सिलिंडर फटने और तेज हवा की वजह से आग गांव में काफी तेजी से फ़ैल गई जिसके कारण लोग अपनी जान बचा कर भागते दिखे।

हालांकि अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग से बचने के लिए मृतक दीपक राम घर में छिप गया जिसे बाद में लोगों ने दरवाजा तोड़ कर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पंचायत के मुखिया चंद्रबाबू ने बताया कि अगलगी में करीब ढाई सौ घर जल गए वहीं दो लोगों के साथ ही करीब दो दर्जन मवेशी की मौत झुलस कर हो गई।

उन्होंने बताया कि अगलगी के दौरान कई गैस सिलिंडर भी फट गया जिससे आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पर सीओ सुमित राज और थानाध्यक्ष उत्तम कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की सूची बनाने में जुट गए साथ ही नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद की मोनिका BPSC में थी महिला टॉपर, UPSC परीक्षा में भी गाड़ा सफलता का झंडा

250 250 250

250

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...