भागलपुर में शादी की खुशियां बदली मातम में, अगलगी में मासूम की मौत

भागलपुर. भीषण अगलगी में पांच घर जल कर राख हो गया, जबकि एक मासूम की मौत हो गई। वहीं घटना में घर में रखा सारा सामान भी जल कर राख हो गया।

भागलपुर में अगलगी में मासूम की मौत

घटना भागलपुर के बाथ थाना क्षेत्र के पासवान टोला पनसला की है, जहां आग लग जाने के कारण पांच घर जल कर राख हो गया। घटना में एक दस वर्षीय बच्चा की भी झुलस कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने अगलगी की घटना की सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी फिर मौके पर दमकलकर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। मामले स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहन पासवान के छोटे भाई अनिल पासवान की शादी थी। शादी समारोह में कई रिश्तेदार भी जुटे थे। इसी दौरान किसी तरह आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

अगलगी की घटना में घर समेत अन्य सामान तो जला ही एक 10 वर्षीय बच्चा की भी झुलस कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी रवि कुमार, बाथ थानाध्यक्ष कन्हैया झा, कटहरा पंचायत के मुखिया बबलू कुमार समेत अन्य मौके पर पहुंचे सुर पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...