T20 World Cup 2024: भारतीय टीम घोषित, राहुल के साथ रिंकू और शुभमन गिल बाहर, रोहित कप्तान तो हार्दिक बने उप कप्तान

डिजीटल डेस्क: T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की मंगलवार को घोषणा कर दी गई है। इसमें सबसे चौंकाने वाला घटनाक्रम यह रहा कि टीम के तीन बड़े चेहरे ( केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल) को बाहर रखा गया है। कप्तानी पूर्ववत रोहित शर्मा ही करेंगे और हार्दिक पांड्या को उपकप्तानी सौंपी गई है। टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं। इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल हैं। भारतीय टीम ने पिछला टी20 विश्व कप 2007 में जीता था जो इस प्रारूप का पहला संस्करण था।

T20 World Cup 2024 – टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम पर लगी मुहर, रिंकू पर शिवम को मिली तरजीह

T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया ने भी अब अपने 15 खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगा दी है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया का ऐलान किया। खिलाड़ियों के चयन में कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ की भी अहम भूमिका रही। कप्तान और कोच से बात करने के बाद ही चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगाई।

टीम में सिर्फ 15 खिलाड़ियों को ही चुना जाना था, इसलिए सबको तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में जगह मिल नहीं सकती थी, लिहाजा कुछ खिलाड़ियों को छांटना स्वाभाविक था। चयनकर्ताओँ ने संजू सैमसन पर भरोसा जताते हुए उन्हें केएल राहुल के ऊपर तरजीह दी। राहुल को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली है। रिंकू सिंह भी टीम से बाहर हैं। उनकी जगह शिवम दुबे को मौका मिला है।

T20 World Cup 2024 का आयोजन इस साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार, टूर्नामेंट 2 जून से शुरू होगा। हालांकि, इसमें भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी।
File photo

युजवेंद्र चहल की वापसी, घोषित भारतीय टीम का दमखम एकनजर में

भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार पूरी तरह से रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली के कंधों पर होगा। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पेस अटैक को लीड करेंगे। स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। मतलब कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुलचा की जोड़ी फिर से धूम मचाती दिखेगी। इनके अलावा टीम में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी ऑलराउंडर के किरदार में होंगे। बीसीसीआई ने रिंकू और शुभमन को ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा है। वहीं, यशस्वी और शुभमन में से किसी एक को मौका देना था। चयनकर्ताओं ने यशस्वी को शुभमन पर तरजीह दी है।

5 जून को T20 World Cup 2024 में भारत का पहला मैच

T20 World Cup 2024 का आयोजन इस साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार, टूर्नामेंट 2 जून से शुरू होगा। हालांकि, इसमें भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। 29 जून तक चलने वाले इस इवेंट में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को होगा। टी20 वर्ल्ड कप में इस बार पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत टूर्नामेंट के ग्रुप ए का हिस्सा है, जिसमें उसके अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, यूएसए और कनाडा की टीमें है।

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम

कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...