Women’s World Cup 2022 : भारतीय टीम का शानदार आगाज, पाकिस्तान को 107 रनों से दी मात

Women’s World Cup 2022 : भारतीय टीम का शानदार आगाज, पाकिस्तान को 107 रनों से दी मात

Women’s World Cup 2022 : भारतीय टीम का शानदार आगाज, पाकिस्तान को 107 रनों से दी मात-

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का जीत के साथ शानदार आगाज हुआ है.

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया.

इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

इस वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान मिताली राज ने

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी.

भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने 4 रन के कुल योग पर ही

अपनी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (0) का विकेट खो दिया.

यहां से स्मृति मंधाना (52) और दीप्ति शर्मा (40) ने अपनी कप्तान के फैसले को

सही साबित करते हुए 92 रन की साझेदारी की. 21.5 ओवर तक भारतीय टीम का स्कोर 96/1 था. लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने एक के बाद एक विकेट खोए और 114 रन तक आते-आते भारतीय महिला टीम अपने 6 विकेट गंवा बैठी.

इन खिलाड़ियों ने कराई वापसी

भारतीय महिला टीम की लाज मध्यक्रम की बल्लेबाजों ने बचाई. स्नेह राणा (53) और पूजा वस्त्रकार (67) ने 122 रन की शानदार साझेदारी कर मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई. पूजा वस्त्रकार पारी के आखिरी ओवर में आउट हुईं, जबकि स्नेह राणा नाबाद पवेलियन लौटीं. दोनों खिलाड़ियों की अर्धशतकों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 244 रन का स्कोर खड़ा किया.

137 रन पर सिमटी पाकिस्तान की टीम

245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम महज 137 रन ही बना सकी. मैच में पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. पाक महिला टीम ने 28 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद लगातार अंतराल में टीम अपने विकेट खोती गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन ओपनर सिद्रा अमीन (30) ने बनाए. भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. बल्लेबाजी में धमाल मचाने वाली स्नेह राणा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए पाकिस्तान के 2 विकेट चटकाए. झूलन गोस्वामी को भी दो विकेट हासिल हुए. वहीं दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह के हिस्से एक-एक विकेट आया.

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...