Iran में फंसे जहाज से भारतीय चालक दल की महिला सुरक्षित लौटी

डिजीटल डेस्क : गत दिनों इजरायली अरबपति के जिस जहाज को Iran ने अपने कब्जे में लिया था, उस पर सवार 17 सदस्यीय भारतीय चालक दल की महिला सदस्य की सुरक्षित वतन वापसी हो गई है। केरल के त्रिशूर की रहने वाली एन टेसा गुरुवार को कोचीन हवाई अड्डे पर पहुंचीं। वहां उनका स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में यह जानकारी दी।शीघ्र ही उनकी भी वापसी होगी। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।

शेष 16 भी जल्द लौटेंगे – विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान में भारतीय मिशन कंटेनर जहाज पर बचे शेष 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों के संपर्क में है। जहाज वर्तमान में ईरानी नियंत्रण में है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत लौटी चालक दल की सदस्य ठीक हैं और वे अपने परिजनों के संपर्क में हैं। अन्य भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए भारतीय मिशन ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है।

विदेश मंत्री बोले – मोदी की गारंटी ने किया काम 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनकी सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मोदी की गारंटी हमेशा काम करती है। फिर चाहे वो देश हो या विदेश। बता दें कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गत रविवार रात ईरान के विदेश मंत्री और इजरायल के विदेश मंत्री से फोन पर बात की थी। उसमें ईरान – इजरायल संघर्ष की वजह से बने हालात पर चर्चा की गई थी। उसी दौरान जहाज पर मौजूद 17 भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर भी चर्चा बात हुई थी। साथ ही तेहरान से सहायता का अनुरोध किया था।

GOAL Logo page 0001 3 22Scope News

विदेश मंत्री जयशंकर ने तब बताया था कि उन्होंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के विदेश मंत्री से बात की और जोर दिया कि दोनों देश तनाव बढ़ाने से बचें, संयम बरतें और कूटनीति की ओर लौटें।

बीते 13 अप्रैल को ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान की खाड़ी में भारत की ओर आ रहे इजरायली अरबपति के जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था। सबसे पहले हेलीकॉप्टर से उस जहाज पर हमला किया गया था और इसके बाद ईरान की नौसेना ने उस पर कब्जा कर लिया था। उस जहाज का नाम एमएससी एरीज है और उसे आखिरी बार शुक्रवार को दुबई से होर्मुज की ओर जाते हुए देखा गया था।

तब जहाज ने अपना ट्रैकिंग डाटा बंद किया हुआ था क्योंकि इजरायल के जहाजों द्वारा उस क्षेत्र से गुजरते समय अक्सर ट्रैकिंग डाटा बंद कर दिया जाता है।

Iran Iran Iran Iran

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...