भागलपुर में JDU नेता को मिली जान से मारने की धमकी

भागलपुर: सत्ता पक्ष जदयू के भागलपुर जिला प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद जदयू नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिला जदयू प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने मनोज कुमार यादव पर धमकी देने का आरोप लगाया है और बताया कि वे सरोज वाटिका झुरखुरिया रोड में एक विवाह भवन में एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे।

तभी मनोज कुमार यादव का एक व्यक्ति पास में आया और कहा कि जिस प्रकार आपके भाई धुरी यादव की हत्या हुई उसी प्रकार से पांच लाख रूपये में सुपारी देकर आपकी हत्या करवा देंगे। हत्या की धमकी देने से वे और उनके परिवार के लोगों में दहशत में हैं। जदयू जिला प्रवक्ता ने भागलपुर के एसएसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और जीरोमाइल थाना को जांच का आदेश दिया है।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- रामकृपाल यादव ने CM के चिट्ठी का किया समर्थन, कहा ‘बिल्कुल सही लिखा है’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU JDU JDU

JDU

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...