नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्रि की देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि ‘सभी को नवरात्रि की बधाई, आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए खुद को समर्पित करने वाले हैं. नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए’.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि नौ दिन व्रत रखते हैं और दुर्गा देवी की उपासना करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी पिछले कई सालों से नवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं. प्रधानमंत्री व्रत के दौरान पूरा दिन सिर्फ पानी ही पीते हैं. शाम को पूजा अर्चना करने के बाद एक गिलास नींबू पानी और कुछ मेवे ही लेते हैं.
क्या है मोदी मैजिक? इसको डिकोड करती मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी पर परिचर्चा


















