नीतीश और तेजस्वी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

राजनाथ सिंह, अमित शाह, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं

पटना : प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन – पीएम मोदी का आज 72वां जन्मदिन है. इस मौके पर पक्ष और विपक्ष के नेता

प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेताओं ने बधाई दी.

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं.

उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं.

देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन

बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने काफी तैयारियां की हैं.

देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसी के साथ जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इसी क्रम में राजनाथ सिंह, अमित शाह, राहुल गांधी, अर्जुन मुंडा सहित कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मज़बूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें.

मोदी ने असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं. ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं. मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है.

पीएम मोदी : राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी पीएम को बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे. मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए.

पीएम मोदी: अर्जुन मुंडा ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें. आपके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और हम पुनः विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करें यही शुभकामनाएं है.

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...