Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा जो काम नहीं करे उसे बदल देना चाहिए

लालू जी ने जमीन पर बैठने वालों को कुर्सी दी, भाजपा ने क्या दिया। यह चुनाव हक और अधिकार की लड़ाई : मुकेश सहनी

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को कहा कि राजद के प्रमुख लालू प्रसाद ने जमीन पर बैठने वालों को कुर्सी दी, लेकिन भाजपा वालों ने क्या दिया, यह विचार करने की चीज है। उन्होंने कहा कि आज समय है कि लालू प्रसाद की विचारधारा को मजबूत किया जाए। मधुबनी, अररिया और सहरसा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाला चुनाव है। भाजपा के लोग उस संविधान को समाप्त करना चाहते हैं जिसने हमें सर उठाकर जीने का अधिकार दिया।

उन्होंने कहा कि पांच साल में चुनाव इसलिए आता है कि जो नेता अपने वादों को पूरा नहीं किया, जनता उसे बदल सके। जनता ही मालिक होती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो भी वादे किए थे, वह पूरा नहीं हुए, इस कारण अब इन्हें बदलने की जरूरत है। उन्होंने मोदी जी से कहा कि वे 2014 वाला भाषण फिर से बोले तब जनता कहेगी कि उन्हें नौकरी नहीं जुमला मिला है।

मुकेश सहनी ने भाजपा नेताओं के पांच किलो अनाज दिए जाने को विकास बताने को लेकर कहा कि पांच किलो अनाज ही विकास है? उन्हें पांच किलो अनाज नहीं चाहिए उन्हें नौकरी चाहिए, गरीबों के लिए अस्पताल और स्कूल चाहिए। लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार ही गरीबों का कल्याण कर सकती है, इस कारण महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- HAJIPUR में आपसी बर्चस्व में चली गोली, 2 घायल

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VIP VIP VIP

VIP

Related Posts

मेयर के पुत्र शिशिर कुमार ने नामांकन लिया वापस

पटना सिटी : पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार ने नामांकन वापस लेने...

कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने किया नामांकन, सुबोधकांत सहाय हुए शामिल

गयाजी : गयाजी शहरी महानगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अखोरी ओंकारनाथ नाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने अपना नामांकन पर्चा...

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

मोकामा : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी और मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह के प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel