VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा जो काम नहीं करे उसे बदल देना चाहिए

लालू जी ने जमीन पर बैठने वालों को कुर्सी दी, भाजपा ने क्या दिया। यह चुनाव हक और अधिकार की लड़ाई : मुकेश सहनी

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को कहा कि राजद के प्रमुख लालू प्रसाद ने जमीन पर बैठने वालों को कुर्सी दी, लेकिन भाजपा वालों ने क्या दिया, यह विचार करने की चीज है। उन्होंने कहा कि आज समय है कि लालू प्रसाद की विचारधारा को मजबूत किया जाए। मधुबनी, अररिया और सहरसा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाला चुनाव है। भाजपा के लोग उस संविधान को समाप्त करना चाहते हैं जिसने हमें सर उठाकर जीने का अधिकार दिया।

उन्होंने कहा कि पांच साल में चुनाव इसलिए आता है कि जो नेता अपने वादों को पूरा नहीं किया, जनता उसे बदल सके। जनता ही मालिक होती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो भी वादे किए थे, वह पूरा नहीं हुए, इस कारण अब इन्हें बदलने की जरूरत है। उन्होंने मोदी जी से कहा कि वे 2014 वाला भाषण फिर से बोले तब जनता कहेगी कि उन्हें नौकरी नहीं जुमला मिला है।

मुकेश सहनी ने भाजपा नेताओं के पांच किलो अनाज दिए जाने को विकास बताने को लेकर कहा कि पांच किलो अनाज ही विकास है? उन्हें पांच किलो अनाज नहीं चाहिए उन्हें नौकरी चाहिए, गरीबों के लिए अस्पताल और स्कूल चाहिए। लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार ही गरीबों का कल्याण कर सकती है, इस कारण महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- HAJIPUR में आपसी बर्चस्व में चली गोली, 2 घायल

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VIP VIP VIP

VIP

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...