Best GPS in Jharkhand
Advertisment

सुपौल में CM नीतीश ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा…

सुपौल: सुपौल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्मली के एचपीएस कालेज ग्राउंड में एनडीए उम्मीदवार दिलेश्वर कामत के पक्ष में एक जनसभा आयोजित की गई। जिसमें सीएम नीतीश कुमार सहित ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, पीएचईडी मंत्री नीरज बबलू सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया वहीं परिवारवाद को लेकर विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। सीएम नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में एक तरफ अपनी कामकाज को गिनाया तो वहीं विपक्षियों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उन लोगो ने कोई काम नहीं किया है, सिर्फ अनर्गल बयानबाजी देते रहते है।

वे लोग विकास किया है तो सिर्फ अपने परिवार का पहले, अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया अब बेटा और बेटियों को भी सेट करने में लगे हैं। कांग्रेस का भी यही हाल है। लेकिन हमलोग तो पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से एनडीए उम्मीदवार दिलेश्वर कामत को वोट देने की अपील की। इस मौके पर मंत्री बिजेंद्र यादव, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री नीरज बबलू सहित अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया, इस मौके पर एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP के नेता ‘लीडर नहीं डीलर हैं ‘, तेजस्वी का बड़ा बयान

CM CM CM CM

CM

Highlights

मुख्यमंत्री ने कहा- RERA की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल व डिजिटल हो,...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।...

Bhatinda Fall Drowning: धनबाद के भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा, ITI...

Bhatinda Fall Drowning: शनिवार को मुनीडीह आउटपोस्ट (OP) इलाके में स्थित भटिंडा फॉल में एक दुखद घटना हुई। ITI की परीक्षा देने धनबाद आए एक...

आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत, तीसखोरा गांव...

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के तीसखोरा गांव में शनिवार को पानी से भरे आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला...