रामकृपाल यादव ने NDA घटक दल के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान रामकृपाल यादव ने कहा कि हमारा मुद्दा है विकास। विगत वर्षों में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उन लोगों तक विकास पहुंचा है जहां आजादी के इतने वर्ष जाने के बाद भी विकास नहीं पहुंचा था।

वहीं उन्होंने बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में 6 लेन रोड बनाया गया। नौबतपुर में सड़क निर्माण कब का हो चुका होता लेकिन तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री की वजह से काम नहीं हो सका लेकिन अब वह जल्दी ही पूरा हो जाएगा। रामकृपाल यादव ने दावा किया कि लोकसभा क्षेत्र में शायद ही कोई जगह होगा जहां अच्छी सड़क नहीं होगी। वहीं उन्होंने घर घर बिजली पहुंचाने का दावा किया।

बिक्रम ट्रामा सेंटर के विकास के बारे में कहा कि हमने कई बार प्रयास किया कि उसका विकास हो लेकिन जमीन की कमी की वजह से इसका अभी तक विकास नहीं हो सका है लेकिन मैं आश्वस्त करता हूं कि हम इसका विकास करेंगे। रामकृपाल यादव ने कहा कि हमने सबसे बड़ा काम किया इस क्षेत्र के लिए कि ईएसआई अस्पताल हमने इस विधानसभा क्षेत्र में खुलवाया और वहां ट्रामा सेंटर खोले जाने का भी प्रक्रिया चल रहा है जो कि जल्दी ही हो जायेगा।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- Y+ सुरक्षा हटाए जाने पर मुकेश सहनी का बड़ा बयान, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NDA NDA NDA NDA

NDA

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...