रामकृपाल ने किया नामांकन, कहा- टक्कर में कोई नहीं

पटना : पाटलिपुत्र संसदीय सीट से सांसद व फिर से एनडीए के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने अभी-अभी थोड़ी देर पहले आज नॉमिनेशन दाखिल किया। उनके नामांकन में एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए। नॉमिनेशन करने के बाद सांसद रामकृपाल यादव ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकास गांव-गांव तक पहुंचा है और लोग विकास को चुनेंगे। वही पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर बोले रामकृपाल यादव ने कहा कि कोई टक्कर में नहीं है। बता दें कि वहां से उनके खिलाफ महागठबंधन के प्रत्याशी व राजद के राज्यसभा सांसद मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं।

नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पटना के श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल हॉल में आशीर्वाद सभा में पहुंच गए हैं। यहां पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, हम के संरक्षक जीतनराम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर सहित एनडीए कई बड़े नेता मौजूद हैं।

यह भी पढ़े : सांसद रामकृपाल आज करेंगे नॉमिनेशन, जुटेंगे NDA के दिग्गज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी और अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...