चिराग आज हाजीपुर से करेंगे नामांकन, NDA के नेता का होगा जुटान

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद व एनडीए से हाजीपुर के उम्मीदवार चिराग पासवान आज यानी दो मई को नॉमिनेशन दाखिल करेंगे। चिराग पासवान आज 10.30 बजे हाजीपुर लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। इस नामांकन में एनडीए के कई बड़े नेता पहुंचेंगे। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और हम के नेता व मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित कई एनडीए के नेता नामांकन में पहुंचेंगे। साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित बिहार NDA के तमाम बड़े नेता हाजीपुर पहुंच चुके हैं।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

आपको बता दें कि हाजीपुर को दिवंगत रामविलास पासवान की कर्मभूमि कहा जाता है। इस सीट से उनके पिता रामविलास पासवान चुनाव लड़ा करते थे। यह पहली बार है जब चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि हाजीपुर में पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होनी है।

यह भी पढ़े : चिराग 2 मई को हाजीपुर सीट पर करेंगे नामांकन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...