Advertisment

चिराग 2 मई को दाखिल करेंगे नामांकन, हाजीपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार होंगे। अपनी उम्मीदवारी को लेकर चिराग दो मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान एनडीए के घटक दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मामले की जानकारी लोजपा के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दी।

आपको बता दें कि हाजीपुर लोकसभा से पिछले कई वर्षों से रामविलास पासवान चुनाव लड़ते थे लेकिन 2019 में हाजीपुर सीट से चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग की पार्टी लोजपा के खाते में चली गई जिसके बाद पशुपति पारस ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी लेकिन बाद में फिर उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- INSURANCE SCAM- लाभार्थियों को मृत बता जालसाजों ने निकाले 46 लाख

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

2

 

Highlights

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: रांची के बेटे को...

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: झारखंड की राजधानी रांची के लिए यह गर्व का क्षण है। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के निवासी और वरिष्ठ...

बिहार में Cyber Crime पर सख्ती, मुख्य सचिव और DGP की...

बिहार में साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व DGP विनय कुमार ने समीक्षा बैठक की। 1930 हेल्पलाइन के प्रचार,...

दिल्ली में Nitin Gadkari से मिले बिहार के पथ निर्माण मंत्री,...

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने मुलाकात कर NH, पुल और कांवरिया पथ सहित...