CM नीतीश दनादन कर रहे हैं रैली, करेंगे आज कई चुनावी जनसभा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव को लेकर रोज तीन से चार जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। आज भी उनकी कई जनसभा होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा से निकलेंगे और सुपौल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे वहां जदयू के उम्मीदवार दिलकेश्वर कामत चुनाव लड़ रहे हैं।

सुपौल में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश मधेपुरा पहुंचेंगे वहां पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहां भी उन्हीं के पार्टी की उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार से है। मधेपुरा मे चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वे सीधे बेगूसराय पहुंचेंगे जहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं वहां भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौट आएंगे। पिछले तीन दिनों से एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद मधेपुरा में ही प्रवास कर रहे थे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश आज मधेपुरा और सुपौल में करेंगे रोड शो व सभाएं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...