प्रधानमंत्री माेदी का आज रांची में तीन घंटे का रोड शो

रांची: प्रधानमंत्री मोदी का आज शाम से दो दिवसीय दौरे पर झारखंड दौरा शुरू हो रहा है।  लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड का यह उनका पहला दौरा है। इस दौरान वह रांची में रोड शो भी करेगें।

चाईबासा में शुक्रवार को दोपहर के बाद तीन बजे  चुनावी सभा को सभा को संबाेधित करने के बाद मोदी रांची आएंगे और यहां एयरपोर्ट से राजभवन तक करीब तीन घंटे रोड शो करेंगे।

भाजपा ने प्रशासन से शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक के लिए रोड शो का समय मांगा है। हालांकि मोदी के यहां शाम छह बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, प्रदेश भाजपा कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक और कार्तिक उरांव चौक पर लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

इस कार्यक्रम में पार्टी के अधिकतर प्रदेश पदाधिकारी और रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर यहां के पार्टी नेता काफी उत्साहित हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री का रोड शो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...