PM मोदी के रोड-शो के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली और रोड शो करीब-करीब रोज ही कर रहे हैं। देश में तीन चरण के चुनाव हो गए हैं जबकि चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को होना है। साथ ही आज चौथे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार शाम पांच बजे तक खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कल यानी 12 मई को राजधानी पटना में होने वाला है। बिहार में ऐसा पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे। यह रोड शो डाकबंगला चौराहा से शुरू होकर उद्योग भवन जाकर समाप्त होगा। पीएम के रोड शो को लेकर बिहार भाजपा की तैयारी जोरों पर है। पार्टी की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। भाजपा के तरफ से इसे मेगा शो बनाने की कोशिश की जा रही है।

GOAL Logo page 0001 10 22Scope News

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का रोड शो डाकबंगला चौराहा (श्रीराम चौक) से शुरू होगा। इसके आगे बढ़ते हुए एसपी वर्मा रोड और एग्जीबिशन रोड चौराहा से उमा सिनेमा होते हुए कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड और फिर उद्योग भवन पहुंचेगा जहां रोड शो समाप्त होगा। वहीं, प्रधानमंत्री के पटना आगमन और रोड शो को लेकर रविवार को कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। रविवार दोपहर बाद नेहरू मार्ग, एग्जीबिशन और फ्रेजर रोड पर वाहन नहीं चलेंगे। राज भवन, कदमकुआं, नाला रोड और अशोक राजपथ पर भी यातायात परिवर्तित रहेगा। शाम छह बजे से पहले पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट जाने वाले हवाई यात्रियों को टिकट दिखाकर जाने की अनुमित होगी। इसके बाद उन्हें वैकल्पिक मार्ग से एयरपोर्ट जाना पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी सातवीं बार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री कल यानी 12 मई को राजधानी पटना आ रहे हैं साथ ही वह कल पटना में रूकेंगे। नरेंद्र मोदी कल पटना में रोड शो करने वाले हैं। उसी को लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस ने रूट को लेकर एडवाइजरी जारी कर दिया है। रोड शो करे लिए जो रूट तय किए गए हैं उन इलाकों में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में 12 मई के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। अगर आप 12 मई को घर से निकल रहे हैं तो रूट देखकर निकलें नहीं तो परेशानी हो सकती है। शुक्रवार की शाम पटना यातायात पुलिस की ओर से रूट चार्ट की जानकारी दी गई है।

अग्निशमन, एंबुलेंस, मरीजों के वाहन, शव वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन, चुनाव कार्य से जुड़े वाहन और पासधारक वाहन के लिए छूट रहेगी। यातायात पुलिस की ओर से कहा गया है कि 12 मई को शाम पांच बजे से सात बजे के बीच पटना हवाईअड्डा से फ्लाइट लेने वाले यात्री जिनको पटेल गोलंबर से होकर हवाईअड्डा जाना वो 5.30 बजे शाम से पहले पटना एयरपोर्ट पहुंच जाएं।

फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों को दिखाना होगा टिकट

दोपहर डेढ़ बजे से शाम छह बजे तक पटेल गोलंबर से पटना हवाईअड्डा की ओर केवल फ्लाइट लेने वाले यात्री को टिकट दिखाकर जाने की अनुमति दी जाएगी। शाम छह बजे से सात बजे के बीच पटना हवाईअड्डा जाने वाले यात्री निम्नांकित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। उक्त अवधि में पटना हवाईअड्डा में प्रवेश और निकास के लिए हवाईअड्डा के पश्चिमी (निकास) द्वार का उपयोग किया जाएगा।

वहीं नेहरु पथ यथा, सगुना मोड़/आशियाना दीघा रोड से पटना हवाईअड्डा जाने के लिए राजा बाजार होते हुए डुमरा चौकी से राइडिंग रोड होकर पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं। या फिर राजा बाजार से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस रोड से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम कार्यालय होते हुए आरण्य भवन रोड से पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं। खगौल-फुलवारीशरीफ की ओर से पटना हवाईअड्डा जाने के लिए टमटम पड़ाव होते हुए आमुकोबा मोड़ (जिला परिवहन कार्यालय, पटना) से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस पांच तिराहा होते हुए पटना हवाईअड्डा पश्चिमी गेट (निकास) द्वार जा सकते हैं।

pm route plan page 0001 22Scope News pm route plan page 0002 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : फिर मोदी, राजधानी पटना में करेंगे रोड शो

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

 

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...