IPL-2024 : रोमांचक मैच में राजस्थान पर भारी रहा हैदराबाद

हैदराबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। साथ ही अब आईपीएल में बहुत जल्द ही उलटफेर देखने को मिलेगा। इस बार के आईपीएल में रनों के साथ छक्कों की बरसात हो रही है। कल यानी गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 50वां मैच खेला गया। कल के मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। हैदराबाद में कल बहुत ही रोमांचक मैच देखने को मिला। हाई वोल्टेज मैच में टॉप पर मौजूद राजस्थान की टीम बेहद ही करीबी मैच में एक रन से हार गई। टीम हारने के बाद भी ग्रुप स्टेज में 16 अंकों के साथ नंबर-1 पर काबिज है। जबकि हैदराबाद की छठी जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है।

GOAL Logo page 0001 2 22Scope News

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराजइजर्स हैदराबाद की शुरुआत कुछ खास नहीं रहा। हर बार की तरह दोनों ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड (58 रन, 44 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और अभिषेक शर्मा (12) ने पारी की शुरुआत की लेकिन अभिषेक जल्द ही आउट हो गए। लेकिन हेड को युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी (नाबाद 76 रन, 42 गेंद, तीन चौके, आठ छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रही सही कसर अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (नाबाद 42 रन, 19 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) ने पूरी कर टीम को निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 201 के तक पहुंचाया।

SRH 2 22Scope News

बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही उसके दो बल्लेबाज ओपनर जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन बिना खाता खोले ही पवेलियन चले गए। लेकिन दूसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल (67 रन, 40 गेंद, सात चौके, दो छक्के) ने कल फिर अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। मीडिल ऑर्डर में हर बार की तरह टीम की नैया को पार लगाने वाले रियान पराग (77 रन, 49 गेंद, आठ चौके, चार छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पचासा जड़ा। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल (27) छोटी पारी खेलकर टीम को निर्धारित 20 ओवर में 200 ही बना पायी और रोमांचक मैच में राजस्थान की टीम यह मैच एक रन से हार गई। हैदराबाद की ओर से काफी अनुभवी गेंदबाजभुवनेश्वर कुमार (41/3) ने शानदार गेंदबाज का इनाम भी मिला उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ ने नवाजा गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : चेन्नई के जीत में रोड़ा बने राहुल, 7 विकेट से जीता पंजाब

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...