IPL-2024 : चेन्नई के जीत में रोड़ा बने राहुल, 7 विकेट से जीता पंजाब

चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। साथ ही अब आईपीएल में बहुत जल्द ही उलटफेर देखने को मिलेगा। इस बार के आईपीएल में रनों के साथ छक्कों की बरसात हो रही है। कल यानी बुधवार को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 49वां मैच खेला गया। कल के मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। चेन्नई की टीम अपने घर में मैच हार गई। इसके साथ ही वह ग्रुप स्टेज में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है जबकि पंजाब चौथी जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज है।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। उसके दोनों ओपनर अजिंक्य रहाणे (29 रन, 24 गेंद, पांच चौके) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड (62 रन, 48 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) ने पहले विकेट के लिए 64 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर पाया समीर रिज़वी (21), मोईन अली (15) और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (14) की छोटी सी पारी ने टीम को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। पंजाब की ओर से हरप्रीत बराड़ (17/2) और राहुल चाहर (16/2) ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर प्रभसिमरन सिंह (13) जल्द ही आउट हो गए। जॉनी बेयरस्टो (46 रन, 30 गेंद, सात चौके, एक छक्का) ने तेज पारी खेली और दूसरे विकेट के लिए रिले रोसौव (43 रन, 23 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) के साथ अच्छी साझेदारी की। उसके बाद शंशाक सिंह (नाबाद 25 रन) और कप्तान सैम कुरेन (नाबाद 26 रन) ने कुछ उपयोगी पारी खेलकर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी। पंजाब ने यह लक्ष्य 17.5 ओवर (163/3) में ही पूरा कर लिया। गेंदबाद हरप्रीत बराड़ को शानदार स्पैल के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : मुंबई की 7वीं हार, तीसरे नंबर पर पहुंचा लखनऊ

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...