स्टेशन रोड में देह व्यापार पर पुलिस की कार्रवाई

रांची: स्टेशन रोड के होटलों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार हो रहा है। डीएसपी सिटी कुमार वेंकटेश रमण के नेतृत्व में हुई छापेमारी से इसका खुलासा हुआ है।

स्टेशन रोड की कृष्णा सिंह कॉलोनी के दो होटलों ओम और रेसिडेंसी और में बीते देर रात हुई कार्रवई के बाद पश्चिम बंगाल व बिहार से लाई गई 10 युवतियों और 4 होटल कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। इन्हें कोर्ट में पेश कर के जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में चुटिया थाना में 20 लोगों के विरूद्ध प्राथिमकी दर्ज की गई है।

दोनों हाटलों में छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त की। युवतियों ने कहा-होटल कर्मी ही बुलाते थे . गिरफ्तार युवतियों ने पुलिस को समक्ष स्वीकार किया कि उन्हें होटल के कर्मी ही बंगाल से देह व्यापार के लिए बुलाते थे।

स्टेशन रोड में देह व्यापार पर पुलिस की कार्रवाई –

एक ग्राहक पर 500 से 600 रुपए का भुगतान होटल कर्मी करते थे। इस धंधे में होटल के मैनेजर व मालिक भी शामिल हैं। थाना को दिया जाता था फर्जी आईडी छापेमारी के दौरान होटल रमन पैलेस के काउंटर से पुलिस को फर्जी 55 आधार कार्ड व 7 वोटर आईडी मिले।

मैनेजर दीपक सिंह ने पूछताछ में बताया कि होटल मालिक इंद्रजीत सिंह उर्फ रिम्पी के निर्देश पर थाना को गुमराह करने के लिए ग्राहकों को फर्जी आधार व वोटर कार्ड उपलब्ध कराया जाता था।

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी जब्त कर लिया। वहीं, होटल ओम रेसीडेंसी के मैनेजर विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि ग्राहकों को कमरों में शराब भी मुहैया कराई जाती थी। पुलिस को होटल के कमरों से शराब की बोतलें भी मिलीं।

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...