Advertisment

Breaking : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम पर झामुमो ने उठाए सवाल, सुप्रियो ने कह दी…

Breaking 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की गढ़वा यात्रा और उनके कार्यक्रमों को लेकर कई सवाल उठाए। भट्टाचार्य ने गडकरी द्वारा गढ़वा में किए गए विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास को “राजनीतिक दिखावा” करार देते हुए कहा कि इससे पहले ही संबंधित परियोजनाओं पर काम चल रहा था और टोल टैक्स वसूली भी शुरू हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- Breaking : इंतजार हुआ खत्म, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन… 

Breaking : लागत और वास्तविक खर्च में भारी अंतर

उन्होंने कहा कि जिस बायपास का उद्घाटन गडकरी जी ने किया, वहां कई दिन पहले से ही टोल टैक्स वसूला जा रहा था। फिर यह उद्घाटन किस बात का? सुप्रियो ने कई राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) के सौंदर्यीकरण में अनियमितता का आरोप भी लगाया और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई लागत और वास्तविक खर्च में भारी अंतर देखा गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : कुछ ही देर में होगा रातु रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे रांची एयरपोर्ट… 

भट्टाचार्य ने दावा किया कि जिस परियोजना की लागत केंद्रीय मंत्री ने ₹400 करोड़ बताई, उसकी वास्तविक लागत ₹558 करोड़ है। उन्होंने पूछा कि यह ₹158 करोड़ का अतिरिक्त खर्च किसका जवाबदेह है। राज्य सरकार के कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हमने मेकॉन फ्लाईओवर जैसी उच्च तकनीक से बनी परियोजना महज ₹355 करोड़ में तैयार की, जबकि कांटाटोली फ्लाईओवर ₹224 करोड़ में बनकर तैयार हुआ।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : रहस्यमयी तरीके से मजदूर की मौत से बवाल, घर ताला लगाकर भागी मालकिन, गुस्साए ग्रामीणों ने… 

सीएम हेमंत सोरेन के अनुरोध को नजरअंदाज किया गया

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सिर्फ एक फ्लाईओवर में ₹150 करोड़ की बर्बादी हुई। झामुमो ने दो बड़े फ्लाईओवर कुल ₹579 करोड़ में बनाकर एक उदाहरण पेश किया है।

आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गडकरी को पत्र लिखकर व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम को स्थगित करने का अनुरोध किया था, लेकिन उसे नज़रअंदाज़ कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Giridih Crime : आधार अपडेट कराने के नाम पर साईबर ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार…

अगर गडकरी राजनीति को चुनावी समय के लिए सीमित मानते हैं, तो कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद, विधायक और पूर्व विधायकों को मंच पर क्यों जगह दी गई, जबकि क्षेत्रीय विधायक को मंच पर नहीं बुलाया गया। झारखंड के संसाधनों के साथ इस तरह की राजनीति और खर्च का हिसाब जनता मांगेगी, और अब समय है कि भाजपा इसका जवाब दे।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें=====

Ranchi : खून के रिश्ते के साथ दरिंदगी, युवती से दुष्कर्म के आरोप में पिता पुत्र और मां गिरफ्तार… 

Gumla Crime : ड्रग्स के सौदागर धराए, ब्राउन शुगर और नगदी के साथ चार गिरफ्तार… 

Giridih Crime : आधी रात में लूट का तांडव, मां बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट से दहशत… 

Palamu Breaking : सिंगरा मोड़ पर मौत की रफ्तार! स्कॉर्पियो-बाइक की भयंकर भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत, कई घायल… 

Giridih : डोभा ने निगल लिया! नहाने के दौरान डूबने से मासूम की मौत, घर का था इकलौता चिराग… 

Ranchi Accident : बेकाबू ट्रक ने कुचला पूरा परिवार, दो मासूम सहित महिला की दर्दनाक मौत… 

Giridih : गांव के जंगल में अजगर ने निगली लोमड़ी, फिर उगली! वीडियो देख कांप गए लोग… 

Ranchi Breaking : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत एक गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दिया… 

Giridih Accident : ट्रक ने कार को रौंदा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो महिलाएं घायल… 

Ranchi Murder : जंगल में गला रेतकर शख्स की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...