Breaking : “मैं जो बोलता हूं, वो करता हूं” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कर दी सौगातों की बौछार…

Breaking 

Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राजधानी रांची को बहुप्रतीक्षित रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात दी। ओटीसी ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने राज्य को सड़कों, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी और झारखंड के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड को अब शिलान्यास नहीं, सीधा उद्घाटन मिलता है-रघुवर दास… 

वर्षों से इंतज़ार आज हुआ पूरा

गडकरी ने कहा आज हम वो सपना साकार कर रहे हैं जिसका लोगों को वर्षों से इंतज़ार था। आज रातू रोड फ्लाईओवर के साथ-साथ झारखंड के कोने-कोने को जोड़ने वाली योजनाएं पूरी हो रही हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में अब तक करीब 2 लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़क और पुल निर्माण के काम या तो पूरे हो चुके हैं या प्रगति पर हैं।

Breaking : रांची को जल्द मिलेगी आउटर रिंग रोड और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान… 

उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली से मुंबई की दूरी घटकर 12 घंटे, दिल्ली से कोलकाता की दूरी 30 घंटे से घटकर 14 घंटे हो जाएगी। रायपुर से धनबाद की यात्रा भी अब सिर्फ 11 घंटे में पूरी हो सकेगी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में संपर्क बढ़ाने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि राज्य को आर्थिक रूप से नई उड़ान मिलेगी।

रांची को मिलेंगे नए कॉरिडोर और रिंग रोड

गडकरी ने घोषणा की कि रांची से संबलपुर के बीच एक नया हाईवे कॉरिडोर बनेगा, जिसकी लागत 8000 करोड़ रुपये होगी और यह परियोजना बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आर्थिक ढांचे को सशक्त बनाएगी। इसके साथ ही रांची रिंग रोड और बायपास के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, जिससे राजधानी में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Breaking : केंद्रीय मंत्री गडकरी के कार्यक्रम पर झामुमो ने उठाए सवाल, सुप्रियो ने कह दी… 

उन्होंने यह भी बताया कि रांची-वाराणसी हाईवे को दो लेन से चार लेन किया जा रहा है, जिसका 60% काम पूरा हो चुका है और जनवरी 2026 तक यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस सड़क से अब रांची से वाराणसी की यात्रा महज 4 घंटे में पूरी होगी।

राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण में सहयोग की अपील

गडकरी ने झारखंड सरकार से आग्रह करते हुए कहा कई परियोजनाएं भूमि अधिग्रहण की वजह से रुकी हुई हैं। जैसे रांची-खूंटी चौड़ीकरण, जिसका टेंडर अब 2025 में होगा। मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध करता हूं कि वे इस मुद्दे को प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि सीएम ने उन्हें फोन कर कार्यक्रम में नहीं आने की बात बताई थी, क्योंकि शिबू सोरेन की तबीयत खराब है, लेकिन गडकरी ने उनका आभार जताया और आगे भी सहयोग की उम्मीद जताई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Suicide : घर में फंदे के सहारे झूलकर युवती ने कर ली आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में… 

उन्होंने कहा कि एनएच-75E के टेंडर को रद्द करना पड़ा, क्योंकि कुछ समस्याएं थी। अब मुख्यमंत्री, मंत्री दीपक बिरुआ और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मिलकर इसे सुलझाएं ताकि कार्य शुरू हो सके।

सोहराय पेंटिंग और चित्रकला विश्वविद्यालय को देंगे सहयोग

गडकरी ने कहा कि वे फ्लाईओवर के पिलरों पर झारखंड की पारंपरिक सोहराय पेंटिंग करवाना चाहते हैं और इसके लिए वे चित्रकला विश्वविद्यालय से संपर्क करने का सुझाव देते हैं। उन्होंने कहा, मैं सोच कर बोलता हूं और जो बोलता हूं, वो करता भी हूं।

किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, ऊर्जादाता भी हैं

गडकरी ने अपने भाषण में झारखंड की जल समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में जो पानी आता है, उसे यहीं स्टोर किया जाना चाहिए ताकि सूखा और जल संकट से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि अब किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, ऊर्जादाता भी हैं, और झारखंड में किसानों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग देगी।

Breaking : 40 साल का इंतजार खत्म, अब आंदोलन नहीं सौगात मिलती है-संजय सेठ… 

झारखंड के विकास के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता

गडकरी ने कार्यक्रम में कहा मैं मुख्यमंत्री को यह विश्वास दिलाता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी पूरी सरकार झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम सब मिलकर इस राज्य को सुखी, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएंगे। यह कार्यक्रम केवल एक फ्लाईओवर के उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह झारखंड के भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप की झलक बन गया।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें=====

Ranchi : खून के रिश्ते के साथ दरिंदगी, युवती से दुष्कर्म के आरोप में पिता पुत्र और मां गिरफ्तार… 

Gumla Crime : ड्रग्स के सौदागर धराए, ब्राउन शुगर और नगदी के साथ चार गिरफ्तार… 

Giridih Crime : आधी रात में लूट का तांडव, मां बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट से दहशत… 

Palamu Breaking : सिंगरा मोड़ पर मौत की रफ्तार! स्कॉर्पियो-बाइक की भयंकर भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत, कई घायल… 

Giridih : डोभा ने निगल लिया! नहाने के दौरान डूबने से मासूम की मौत, घर का था इकलौता चिराग… 

Ranchi Accident : बेकाबू ट्रक ने कुचला पूरा परिवार, दो मासूम सहित महिला की दर्दनाक मौत… 

Giridih : गांव के जंगल में अजगर ने निगली लोमड़ी, फिर उगली! वीडियो देख कांप गए लोग… 

Ranchi Breaking : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत एक गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दिया… 

Giridih Accident : ट्रक ने कार को रौंदा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो महिलाएं घायल… 

Ranchi Murder : जंगल में गला रेतकर शख्स की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

 

 

 

Saffrn

Trending News

JSSC CGL Result 2024: 1,844 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, लंबी कानूनी...

 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2023 परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। मेरिट सूची में शामिल 1,844 अभ्यर्थियों को नियुक्ति की...

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img