BUXAR में लूटपाट में असफल रहने पर अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली

बक्सर: बक्सर में लूटपाट में असफल होने पर अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। घायल व्यवसायी को इलाज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घायल व्यवसायी की पहचान नगर थाना के बारी टोला निवासी विजय प्रसाद वर्मा के रूप में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार बीती स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे तभी चौसा बक्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें घेर कर लूटपाट की कोशिश की। लूटपाट की कोशिश का विरोध करते हुए व्यवसायी मौके से बाइक लेकर भागने लगे तब अपराधियों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में एक गोली स्वर्ण व्यवसायी को लगी है। फायरिंग की आवाज सुन जब आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ने लगे तब अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना में गोली लगने से स्वर्ण व्यवसायी घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

गोपालगंज में NDA कार्यकर्ताओं ने की बैठक

BUXAR BUXAR BUXAR

BUXAR

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...