कैमूर में कंटेनर में पशु तस्करी कर रहे 4 तस्करों को पुलिस ने दबोचा

4

कैमूर: कैमूर में पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विगत एक सप्ताह के अंदर कैमूर में चार पशु तस्कर को पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। कैमूर पुलिस ने यह कार्रवाई मोहनिया पुलिस ने की है। पशु तस्कर चैनपुर थाना क्षेत्र से बिहार के बांका ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया वहीं पशु लदा एक कंटेनर भी जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार तस्कर एक कंटेनर में ठूंस कर अवैध रूप से 51 पशु को चैनपुर से भभुआ थाना पार कर मोहनिया पहुंची थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त खास कर भभुआ चैनपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पकड़ा।

बताया जाता है कि बीती रात मोहनिया पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर वाहनों के जांच क्रम में एक कंटेनर में अवैध रूप से ले जाये जा रहे 51 पशु और गाड़ी को जब्त कर लिया साथ ही 4 पशु तस्कर जिसमें 3 पशु तस्कर कैमूर ज़िला के चैनपुर के ही निवासी हैं, साथ ही 1 तस्कर पूर्णिया ज़िला का निवासी है। इसके अतिरिक्त ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्करों में मोहम्मद असलम, फरीद साह, सलीम कुरैशी तथा साजिद अनवर पिता अशरफ शामिल है।

बता दें कि प्रतिदिन बिहार से यूपी और यूपी से बिहार सैकड़ों की संख्या में पशु लदे छोटे बड़े वाहन आसानी से एक दूसरे राज्य के सीमा से आसानी से पार हो रहे हैं। कैमूर से ही बबुरा, बेलौंडों, चैनपुर, डुमरी आदि स्थानों से पशु तस्करी खुले आम हो रही है, लेकिन पुलिस कारवाई करने का दावा तो कर रही है बावजूद इसके यह अवैध धंधा बंद होने के बजाय तेज़ी से बढ़ रहा है।

अभी कुछ दिन पूर्व ही कुदरा पुलिस द्वारा भी 3 पशु तस्करों को दर्जन भर से अधिक पशु को एक पिकप के साथ गिरफ्तार किया गया था। तस्करों के साथ जो पशु ज़ब्त हो रहे है, आखिर वे जाते कहां हैं, इसका कोई पता नहीं है।

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RK SINGH आरा से 7 को दाखिल करेंगे नामांकन, जुटेंगे दिग्गज

4 4 4 V

4

Highlights

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...