Ishan Kishan Deoghar Visit: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन शुक्रवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मंदिर में दर्शन और पूजन कराया गया। ईशान किशन के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही वहां पुरोहितों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी उत्सुक नजर आए।

परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ का किया दर्शन
ईशान किशन ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में क्रिकेटर ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में ईशान किशन ने कहा कि उन्हें बाबा भोलेनाथ पर पूरा भरोसा है। उनकी भगवान शिव में गहरी आस्था है और मन में जो इच्छाएं हैं, उन्हें लेकर बाबा के दरबार में आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा उनकी मनौतियां पूरी करेंगे।

भारतीय टीम के प्रदर्शन पर कही यह बात
ईशान किशन ने बातचीत के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने अपनी बातों में बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था और विश्वास भी जाहिर किया।

वैभव सूर्यवंशी को बताया फायरब्रांड क्रिकेटर
इस दौरान ईशान किशन ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की। उन्होंने वैभव को फायरब्रांड क्रिकेटर बताते हुए कहा कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके खेल को लेकर ईशान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और टीम की जरूरतों के संदर्भ में भी अपनी बात रखी। बाबा बैद्यनाथ धाम में ईशान किशन के पहुंचने से मंदिर परिसर में क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह देखने को मिला। परिवार के साथ उनकी पूजा-अर्चना और मीडिया से बातचीत चर्चा का विषय रही।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Highlights


















