Advertisment

कुदरत का करिश्मा: KISHANGANJ में महिला ने दिया 5 बच्ची को एक साथ जन्म

Kishanganj : कहते हैं कि कुदरत का करिश्मा अजीब होता है, साथ ही कुदरत का कोई जोड़ नहीं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार के किशनगंज में जहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चे को जन्म दिया। खबर जिला में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई साथ ही खबर सुन हर कोई हैरान है। मामला किशनगंज के पोठिया की है जहां एक निजी अस्पताल में महिला ने एक साथ पांच बच्चे को जन्म दिया।

फ़िलहाल सभी बच्चा और जच्चा डॉक्टर की निगरानी में हैं और स्वस्थ बताये जा रहे हैं। बताया जाता है कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के जाल मिल्लिक गांव के निवासी जावेद आलम की पत्नी ताहेरा बेगम ने पांच-पांच बच्चियों को आज एक साथ जन्म दिया। डॉक्टर फ़र्जना नूरी के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया. डॉ फ़र्जना नूरी ने बताया कि जब महिला दो माह की गर्भवती थी तभी से वो इलाज कर रही थी।

उन्होंने कहा कि जब गर्भवती महिला को इसका पता चला तो पहले तो वो डर गयी थी बाद में उसे हौसला दिया गया और आज एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दी। चिकित्सक ने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी कर पांच बच्चियों को सफल प्रसव करवाया गया। सभी नवजात लड़की है. फिलहाल, जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BJP में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष, नड्डा ने दिलायी सदस्यता

KISHANGANJ KISHANGANJ

KISHANGANJ KISHANGANJ

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...