सीआईएससीई: 10वीं और 12वीं के नतीजे आज आएंगे

रांची: सीआईएससीई बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट आज जारी होगा। बोर्ड सचिव ने जानकारी दी है कि आईएसई यानी कक्षा 10 और आईएससी यानी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।

परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे बोर्ड की वेबसाइट्स के अलावा डिजीलॉकर ऐप पर भी उपलब्ध होंगे।

जिन्होंने अभी तक अपने अकाउंट नहीं बनाए हैं, वे जल्द से जल्द बना लें। बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंटल एग्जाम देने का मौका नहीं मिलेगा।

अगर कोई स्टूडेंट्स अपने मार्क्स सुधारना चाहता है, तो उसे इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा। इंप्रूवमेंट एग्जाम अधिकतम 2 सब्जेक्ट्स में दे सकेंगे। बता दें कि 2023 में 12वीं कक्षा में स्टूडेंट्स के पास होने का प्रतिशत 96.93% था।

मोतिहारी पुलिस लाइन में 531 प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग परेड, सुरक्षा...

मोतिहारी : बिहार में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब महिलाएं, पुरुषों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर जवान भी लोगों की सुरक्षा और...

गृह विभाग अधिकारी राकेश कुमार के गोदाम से चोरी, लाखों का...

नवादा : पटना में गृह विभाग मुख्यालय में कार्यरत नवादा के राजेंद्र नगर निवासी राकेश कुमार शर्मा के गोदाम में मंगलवार की बीती रात...

भारत-नेपाल सीमा पर गांजा की बड़ी खेप बरामद, ट्रक के तहखाने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़...