Advertisment

युवक की हत्या कर पानी में फेंका शव

सिवान : तीसरे चरण के दौरान सिवान में शुक्रवार को दो प्रखंडों में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान कई हिंसा की घटनाएं सामने आईं. वहीं शनिवार की सुबह युवक का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया. घटना हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के कारमासी मध्य विद्यालय के पास की है. स्थानीय लोगों ने यहां खाड़ी में शनिवार की अहले सुबह एक युवक का शव देखा. शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई.

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लहेजी स्थित नरकुल भगत के टोला निवासी हरिशंकर यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को खाड़ी से निकलवाया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही सिवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद मृतक रंजीत यादव जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा बाजार स्थित अपने ससुराल गया था. ससुराल से रात में ही वापस अपने घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा. शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया.

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है. वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से अभी बच रही है. स्थानीय थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी कि युवक की मौत कैसे हुई है.

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...